July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोबाइल चोरी के बाद बैंक खाते से उड़े 6 लाख 50 हजार, दर्री मार्केट में चोरों की बड़ी चालबाज़ी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/  दर्री मार्केट से सब्जी खरीदने पहुंचे शंकर भारती नामक व्यक्ति का मोबाइल अज्ञात चोरों द्वारा पार कर लिया गया। मोबाइल चोरी की इस घटना ने तब गंभीर रूप ले लिया जब कुछ ही घंटों के भीतर शंकर भारती और उनकी पत्नी के बैंक खातों से करीब 6 लाख 50 हजार रुपए की रकम निकाल ली गई।

घटना की जानकारी के अनुसार शंकर भारती दर्री क्षेत्र स्थित सब्जी मार्केट गए थे। वहीं, भीड़भाड़ के दौरान उनका मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया। मोबाइल चोरी की भनक लगते ही शंकर ने तुरंत दर्री थाने में इसकी सूचना दी और अपना नंबर ब्लॉक करवा कर नया सिम प्राप्त कर लिया।

शंकर भारती ने बताया कि जब उन्होंने नया सिम चालू किया, तो उस पर बैंक से कई लेनदेन के मैसेज आने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वे तुरंत संबंधित बैंक पहुंचे, जहां उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके और उनकी पत्नी के खातों से अज्ञात चोरों ने कुल 6.50 लाख रुपए की निकासी कर ली है।

इस बड़ी साइबर चोरी की सूचना पीड़ित ने पुनः दर्री थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरों ने मोबाइल चोरी के बाद बैंक अकाउंट तक कैसे पहुंच बनाई।

यह घटना आम नागरिकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि मोबाइल फोन में बैंकिंग ऐप्स, पासवर्ड या संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रखने में अत्यधिक सावधानी बरतें। मोबाइल चोरी की घटनाएं अब केवल डिवाइस तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि इसके जरिए बैंक खातों तक भी चोरों की पहुंच संभव हो गई है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी घटना के तुरंत बाद संबंधित बैंक और साइबर सेल को सूचित करें और अपने खातों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.