हिंदू नववर्ष पर कोरबा में ऐतिहासिक शोभायात्रा “गूंज” का भव्य आयोजन


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 के शुभ अवसर पर विशाल हिंदू समाज का महाकुंभ “गूंज – हिंदुत्व की…” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 मार्च 2025, रविवार को कोरबा के कोसाबाड़ी में होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हनुमान जी की अध्यक्षता में ऐतिहासिक शोभायात्रा रहेगी, जिसमें हिंदू चेतना जागरण का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण
📅 तारीख: 30 मार्च 2025 (रविवार)
📍 स्थान: कोसाबाड़ी, कोरबा
⏰ समय: दोपहर 2 बजे
विविध बजरंग दल कोरबा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में संस्कृति, वीरता और धर्म की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
1️⃣ कल्कि अवतार झांकी प्रदर्शन – धर्म और न्याय की पुनर्स्थापना का प्रतीक।
2️⃣ शिव पार्वती तांडव नृत्य परफॉर्मेंस – रौद्र और सौंदर्य का अनूठा संगम।
3️⃣ गदाधारी सिख मार्शल आर्ट गुरुप्रदर्शन – शौर्य और परंपरा का अद्भुत प्रदर्शन।
4️⃣ बंगाली ढाक पारंपरिक नृत्य संगम – सांस्कृतिक विविधता का संगम।
5️⃣ बाहुबली हनुमान शक्ति रूप झांकी – महाबली हनुमान के पराक्रम की झलक।
6️⃣ अघोरी नृत्यक साजन ग्रुप – तंत्र और भक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन।
7️⃣ श्री राम लक्ष्मण दिव्य ध्वज आयोजन – अयोध्या की पावन झलक।
8️⃣ महाराणा प्रताप राजतिलक समारोह – वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक।
हिंदू चेतना जागरण का संदेश
यह आयोजन सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकजुटता और जागरण का प्रतीक है। इस अवसर पर हनुमान जी की अध्यक्षता में निकाली जाने वाली शोभायात्रा हिंदू संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था को और मजबूत करेगी।
“फिर से खुद को जगाने हैं, भगवा ध्वज फिर लहराने हैं। याद करें उन महापुरुषों को, जिनके कारण हम आज हिंदू नववर्ष मनाते हैं।”
|| जय श्री राम || जय हनुमान ||



