February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

निकाय व पंचायत चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं की बैठक में सफलता का जश्न

 

हमारी जीत हमारी पहचान का प्रतीक – नितिन नबीन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इस बात की प्रतीक है कि जनता ने हमारी पहचान कमल के निशान से जोड़ी है। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनुशासन बनाए रखने और जनता की समस्याओं के समाधान में गंभीर रहने की अपील की। श्री नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आगामी 30 मार्च को प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, निवृत्तमान जिलाध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, महापौर, सभापति, नपा-नपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जितनी बड़ी सफलता, उतनी बड़ी जिम्मेदारी” – किरण सिंह देव

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा ने सवा साल में विधानसभा, लोकसभा, उपचुनाव, निकाय और पंचायत चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि भाजपा का वोट प्रतिशत विधानसभा चुनावों में 46%, लोकसभा में 51%, और अब निकाय व पंचायत चुनाव में 55% हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की अपील की।

व्यवस्था में बदलाव लाना निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी” – अजय जम्वाल

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में भाजपा की सरकार पंचायत से पार्लियामेंट तक होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विकल्प के रूप में जनता ने भाजपा को चुना है, इसलिए अब सत्ता साध्य नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का माध्यम बनना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री मोदी के 30 मार्च के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया।

सत्ता बदली है, अब व्यवस्था भी बदलनी होगी” – अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा की जीत से प्रदेश में भगवा लहर छाई हुई है, लेकिन असली बदलाव तब आएगा जब प्रशासनिक कार्यसंस्कृति बदलेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विनम्रता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने का आग्रह किया।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पूरे देश में चर्चा” – पवन साय

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बताया कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को सफल बनाने की अपील की।

बिहार दिवस पर विशेष आयोजन” – संजय श्रीवास्तव

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रवासी बिहारियों के लिए विशेष आयोजन की जानकारी दी। इसमें प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज शामिल होगा।

बैठक में प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, बिहार के क्षेत्रीय पदाधिकारी आशुतोष, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरत वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, दीपकमल के संपादक पंकज झा, प्रबंध संपादक हेमंत पाणिग्रही,  सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने किया और आभार प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा ने माना।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.