March 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****   रायपुर, 19 मार्च 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी साहस, स्वाभिमान और बलिदान की प्रतीक थीं। भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनके अदम्य साहस और त्याग को स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया और अपने राज्य तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष किया। उन्होंने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में वीरता का परिचय दिया, बल्कि समाज में नारी सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना का भी संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का इतिहास वीरांगनाओं की गाथाओं से भरा हुआ है और रानी अवंती बाई लोधी जैसी वीर नारियों की कहानियाँ हमें राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों को अपनाएं और उनके बलिदान को स्मरण कर राष्ट्र व समाज के उत्थान में योगदान दें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.