March 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्व. सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की स्मृति में मूर्ति स्थापना व मांगलिक भवन निर्माण की मांग, महापौर संजू देवी राजपूत को सौंपा गया ज्ञापन

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/   कोरबा: वार्ड क्रमांक 09, ईमलीडुगु सीतामढ़ी की नवनिर्वाचित पार्षद राधा दास ने महापौर संजू देवी राजपूत को ज्ञापन सौंपते हुए ईमलीडुगु गौमाता चौक में स्वर्गीय सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की प्रतिमा स्थापित करने और गौमाता गार्डन के सामने स्थित गार्डन मैदान का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की। इसके अलावा, इस स्थान पर एक मांगलिक भवन के निर्माण की भी अपील की गई।

ज्ञापन में डॉ. बंशीलाल महतो के समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को रेखांकित किया गया। उन्होंने अपने जीवनकाल में गरीब और मजदूर वर्ग के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की थीं, जिससे वे जनता के प्रिय नेता बने। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से पार्षदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

महापौर संजू देवी राजपूत को सौंपे गए ज्ञापन में नगर निगम से इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द लागू करने की अपील की गई, ताकि डॉ. बंशीलाल महतो की सेवा भावना को सम्मान मिल सके और समाज में उनकी प्रेरणादायक छवि जीवित रह सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.