April 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी रंगपंचमी की शुभकामनाएँ, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश

  1.  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर, 18 मार्च 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों, उल्लास और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सद्भाव और मेल-मिलाप का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव जीवन में रंगों की अहमियत और सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है। इस दिन लोग गुलाल, अबीर और रंगों से एक-दूसरे को सराबोर कर उल्लास का उत्सव मनाते हैं, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि रंगपंचमी का यह पावन पर्व सभी को नई ऊर्जा, खुशहाली और उत्साह से भर दे। साथ ही, उन्होंने सभी नागरिकों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और रंगीन खुशियाँ लेकर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.