July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता को जनसंपर्क में मिल रहा अपार जन आशीर्वाद*

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल  दंतेवाड़ा ****/ भारतीय जनता पार्टी की नगरपालिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष प्रत्याशी पायल गुप्ता ने प्रचार-प्रसार के दौरान शहर के सात वार्डों का वन-टू-वन दौरा किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रत्याशी पायल गुप्ता ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिल कर वार्डों में सघन जनसंपर्क किया एवं आमजन को भाजपा सरकार के विकास कार्यों एवं विज़न को बताकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। साथ ही शहर विकास को गति देने के लिये कमल खिलाने की बात कही।
हर रोज़ की तरह भारतीय जनता पार्टी की नगरपलिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष प्रत्याशी पायल गुप्ता ने विभिन्न वार्डों में समर्थको के साथ पहुंचकर धुंआधार जनसंपर्क किया | आवराभाठा के वार्ड क्रमांक 06 एवं 07 के रहवासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन की सभी से अपील की।
पायल गुप्ता के जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ समर्थन मांगने आज भारी संख्या में लोग जुटे। जहाँ मातृशक्तियों की संख्या अत्यधिक रही। इस दौरान मातृशक्ति में पायल को जिताने भारी उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर पायल गुप्ता ने कहा कि सभी की आत्मीयता से मन हर्षित है। विकास कार्यों को गतिमान रखने के लिए आप सभी दंतेवाड़ा में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए सहयोग करें।‘पायल गुप्ता ’ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास रूपी सुशासन की सरकार का सहयोग करें।
प्रत्येक वार्ड में हुआ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पायल गुप्ता के चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान प्रत्येक वार्ड में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बस जनता को ठगने के अलावा और कुछ नहीं किया है। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगायी। शहर के चौतरफ़ा विकास के लिये नगर में ट्रिपल इंजन एवं वार्ड में चार इंजन की सरकार बनाकर सुशासन स्थापित करने में हमारा सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.