August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 32 पोड़ीबाहर में पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल का जनसंपर्क अभियान, भाजपा को मिला महिलाओं का समर्थन

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   पोड़ीबाहर, वार्ड 32: भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल ने आज वार्ड में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं स्वयं के समर्थन में माता एवं बहनों से संवाद कर भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराया।

इस दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और वार्डवासियों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की गई। चंद्रकली शिव जायसवाल ने राठौर मोहल्ला से लेकर आदर्श नगर मुक्तिधाम एवं मां काली मंदिर तक जनसंपर्क कर ग्रामवासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस जनसंपर्क अभियान में वार्ड की महिला एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे जोश के साथ भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का संकल्प लिया। क्षेत्र में भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.