महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशियों को मिला बहनों का अपार समर्थन




भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मण श्रीवास के समर्थन में महिलाओं ने दिखाया उत्साह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, ****/1 फरवरी। भाजपा द्वारा आयोजित महिला लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत महिला लाभार्थियों का तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर एवं भाजपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद प्रत्याशी श्री लक्ष्मण श्रीवास जी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशियों को दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थी बहनों ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नेतृत्त्व
🔹 पार्षद प्रत्याशी श्री लक्ष्मण श्रीवास जी
🔹 वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा जी
🔹 महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती वैशाली रत्नपारखी जी
🔹 सह प्रभारी श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी
🔹 वार्ड प्रभारी सुश्री रितु चौरसिया जी
🔹 भाजपा जिला मंत्री श्रीमती हारबाई यादव जी
🔹 श्रीमती कृष्णा राठौर जी एवं अन्य भाजपा नेत्रियां एवं कार्यकर्ता बहनें
महिलाओं ने भाजपा की नीतियों पर जताया भरोसा
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला और बहनों से भाजपा को अपना समर्थन देने की अपील की।
यह कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशियों के प्रति महिलाओं के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बना, जिससे नगर निगम चुनाव में भाजपा की मजबूती और बढ़ गई है।


