July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और उज्जवल भविष्य का बजट: अमित चिमनानी

1 min read

केवल इनकम टैक्स में छूट से जनता को 1 लाख करोड़ की बचत होगी: अमित चिमनानी

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर।****/ बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी, सीए ब्रांच रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार अमित चिमनानी ने केंद्रीय बजट 2025-26 को भारत के सुखमय वर्तमान और सुनहरे भविष्य का बजट बताया।

अमित चिमनानी ने कहा कि आधारभूत संरचना के बजट को 2 लाख करोड़ से बढ़ाकर 11 लाख करोड़ करना भारत को एक महाआर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे नई सड़कों, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट और ट्रेनों की संख्या बढ़ने से व्यापार और रोजगार में वृद्धि होगी, जिससे देश की जीडीपी मजबूत होगी और निवेश में इजाफा होगा।

मेक इन इंडिया से मेक फॉर वर्ल्ड तक की छलांग

उन्होंने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में केंद्र सरकार का बजट लगातार मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ पर केंद्रित रहा है। इसका परिणाम यह हुआ कि भारत की अन्य देशों पर निर्भरता घट रही है और अब भारत विश्व नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया के साथ-साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की नीति देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी

इनकम टैक्स छूट से मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ

12 लाख तक की आय पर कर छूट नौकरीपेशा लोगों के लिए क्रांतिकारी कदम है। इस फैसले से करदाताओं को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ होगा:

12 लाख की आय पर – ₹80,000 की बचत
16 लाख की आय पर – ₹50,000 की बचत
18 लाख की आय पर – ₹70,000 की बचत
20 लाख की आय पर – ₹90,000 की बचत
25 लाख की आय पर – ₹1,10,000 की बचत

➡️ कुल मिलाकर मध्यम वर्ग को ₹1 लाख करोड़ की बचत होगी।


कांग्रेस पर बड़ा हमला

“11 साल में देश कहां से कहां पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस का स्क्रिप्ट वही है” – अमित चिमनानी

अमित चिमनानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2013 में कांग्रेस सरकार का बजट 16 लाख करोड़ था, जबकि आज देश का बजट 50 लाख करोड़ को पार कर चुका है।

मोदी सरकार बनाम कांग्रेस सरकार – 11 वर्षों में बड़ा बदलाव

🔹 इनकम टैक्स की छूट – ₹2 लाख से बढ़कर ₹12 लाख
🔹 कैपिटल गेन टैक्स – 20% से घटकर 12.5%
🔹 भारत की अर्थव्यवस्था – 11वें स्थान से चौथे स्थान पर
🔹 पूंजीगत व्यय – ₹2 लाख करोड़ से बढ़कर ₹11 लाख करोड़
🔹 महंगाई दर – 8% से घटकर 5%
🔹 निर्यात – ₹98 लाख करोड़ से बढ़कर ₹234 लाख करोड़
🔹 रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि बजट – 5 गुना वृद्धि
🔹 राज्यों को दी जाने वाली राशि – 300% अधिक (कांग्रेस के ₹32 लाख करोड़ के मुकाबले मोदी सरकार ने ₹129 लाख करोड़ दिए)
🔹 धान की MSP – ₹4 लाख करोड़ से बढ़कर ₹12 लाख करोड़
🔹 राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण – प्रतिदिन 42 किलोमीटर की गति से, अब तक 55,000 किमी से अधिक सड़कें बनीं
🔹 नए हवाई अड्डे – 67 वर्षों में केवल 74 बने थे, मोदी सरकार ने 10 साल में 74 और बनाए
🔹 मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग – पहले भारत में केवल विदेशी फोन चलते थे, अब ₹1 लाख करोड़ के ‘मेड इन इंडिया’ फोन विदेश भेजे जा रहे हैं

“कांग्रेस सरकार की सोच वही पुरानी, लेकिन भारत आगे बढ़ चुका है”

अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस आज भी पुरानी स्क्रिप्ट पढ़ रही है, जबकि भारत नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ चुका है। यह बजट मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की ओर ऐतिहासिक कदम है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.