August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुरजीत चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी को किया गया सम्मानित

1 min read

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले में शासकीय सेवाओं में विशिष्ट कार्य करते हुए विभागीय कार्या और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री साहू ने जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को शासकीय योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने, विभागीय योजनाओं पर आधारित सफलता की कहानी जारी करने, विभागीय दायित्वों का कुशल निर्वहन करने एवं अवकाश दिनों में भी कार्यों में निरंतर योगदान देने पर पुरस्कृत किया। इसी तरह उत्कृष्ट कार्यों हेतु नगर पालिक निगम के राजस्व निरीक्षक अविनाश जायसवाल, जिला कार्यालय से सहायक ग्रेड-3 तेजराम चंद्रा, तहसील कार्यालय हरदीबाजार के सहायक ग्रेड-3 ऋषि प्रसाद देवांगन, प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के.आर. टंडन सहित विभिन्न विभागों के कुल 85 अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.