February 6, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

BJP की सुपर-67, पार्षद चुनाव के मैदान में उतरी कद्दावरों की फौज, उड़ती दिख रही कांग्रेसी रणनीतिकारों की नींद

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा नगर निगम समेत जिले सभी नगरीय निकायों के लिए पार्षद व अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए। कांग्रेस से पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर भाजपा ने मैदान में पहला कदम रखने के साथ उम्दा रणनीतिक दांव खेल दिया है। युद्ध का शंखनाद करने के साथ ही BJP की सुपर-67 में शामिल कद्दावरों की फौज देख कांग्रेसी रणनीतिकारों की नींद भी उड़ा दी है।

जहां तक बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट की बात है, तो उसमें भगवा पार्टी के लिए विजयध्वज फहराने वालों की भरमार देखी जा सकती है। इनमें वार्ड 31 डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर से पार्षद चुनाव लड़ रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी जैसे माहिर रणनीतिकार शामिल हैं तो वार्ड 43 कैलाश नगर की कमान उठा रहे नगर निगम के मौजूदा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और कोहड़िया पार्षद नरेंद्र देवांगन जैसे लोकप्रिय चेहरे वार्ड 18 से पार्टी की ताकत बनकर उतर चुके हैं। इनके अलावा वार्ड 25 शिवाजी नगर से संतोष राय, वार्ड 26 रविशंकर शुक्ल नगर से अजय विश्वकर्मा, वार्ड 17 से लक्ष्मण श्रीवास, वार्ड 20 से चंद्रलोक सिंह और वार्ड 27 से महाराणा प्रताप नगर के पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव की धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा वैष्णव और वार्ड 30 एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 2 से सुशील गर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती धनकुमारी गर्ग जैसे अनेक चर्चित नाम शामिल हैं, जिनकी धमक से प्रतिस्पर्धियों के हौसले मैदान में आने के पहले ही पस्त होते महसूस किए जा सकते हैं।

 

मंत्री लखन सरीखे दिग्गजों के दांव के आगे डगमगाए प्रतिस्पर्धियों के पांव

 

भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की इस लिस्ट को कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो और जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा सरीखे दिग्गजों की अगुआई में तैयार एक कारगर रणनीतिक दांव माना जा रहा है। इस दांव के आगे मैदान में आने से पहले ही प्रतिस्पर्धियों के पांव डगमगाते महसूस किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.