March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल *** *दंतेवाड़ा ।*/ भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्‍तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन के लगभग सभी जिलों के जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्‍ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्‍ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजेपी जिलाध्‍यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्‍ली से भेज दिए गए हैं।अब संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव पर्वेक्षक व चुनाव अधिकारी हर जिले में जाकर जिलाध्यक्ष को उनको मिलने वाली नई जिम्‍मेदारी के बारे में सूचना देकर लिफाफा खोल रहे हैं।दंतेवाड़ा जिले की बात करें तो वर्तमान जिला महामंत्री व पूर्व जिला मंत्री संतोष गुप्ता के नाम पर संगठन ने अंतिम मुहर लगा दी है,दंतेवाड़ा के जिला चुनाव पर्वेक्षक अशोक बजाज एवं जिला चुनाव अधिकारी,पूर्व विधायक बैदु राम कश्यप ने भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में लिफाफा खोलकर किया संतोष गुप्ता के नाम का ऐलान।दंतेवाड़ा के भाजपा जिला कार्यालय में पूरी प्रक्रिया के तहत यह कार्य किया गया | भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी समेत उपस्थित कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर,मिठाई खिलाकर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता को बधाई दी ।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा मैं शीर्ष नेतृत्व समेत सभी संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ।भाजपा में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व का विषय है,भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां साधारण कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्चतम पद तक पहुंच कर स्थापित हो सकता है,आगे संगठन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.