February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

*37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी हुआ, शेष जिला अध्यक्षों का चुनाव 06 जनवरी को होगा,*

 

*रमेश सिंह ठाकुर रायपुर शहर जिला व श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष, कोरबा मनोज शर्मा  निर्वाचित*

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *रायपुर।*****/ भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने रविवार को निर्वीचन प्रक्रिया के पश्चात 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की सूची विधिवत रूप से जारी की है। श्री पारख ने कहा कि इन 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जहाँ से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी विधिवत हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं, के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है।

भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषित सूची इस प्रकार है : रायपुर (शहर) जिला – रमेश ठाकुर, रायपुर (ग्रामीण) जिला – श्याम नारंग, कांकेर जिला – महेश जैन, भिलाई जिला – पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक, बीजापुर जिला – घासीराम नाग, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला – लालजी यादव, बालोद जिला – चेमन देशमुख, सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी, मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी, रायगढ़ जिला – अरुणधर दीवान, बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल, जशपुर जिला – भरत सिंह, चौकी मोहला मानपुर जिला – श्रीमती नम्रता सिंह और कोरबा जिला – मनोज शर्मा।

भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री पारख ने बताया कि कल 06 जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 10 जनवरी से पहले होने का है।
—————-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.