February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


वार्ड क्रमांक 42 शिवनगर रूमगड़ा में 80.69 लाख के 5 कार्यों की एक साथ शुरुआत

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/. नगर विधायक ओर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को बालको ओर सर्वमंगला नगर जोन के छह वार्डों को 2.14 करोड़ के कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा की कोरबा शहर अब समृद्ध शहर की ओर बढ़ रहा है।
शुक्रवार को नगर पालिका निगम के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद और अधोसंरचना मद से होने वाले कार्यों की नींव रखी। वार्ड क्रमांक 42 रूमगड़ा में 80. 69 लाख की लागत से 5 विकास कार्यों के भूमिपूजन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा आप सभी को डबल इंजन की सरकार में विकास का वृहद रूप दिखने लगा है,कांग्रेस की सरकार में पूरे 67 वार्ड में कार्य नहीं होते थे, लेकिन अब एक ही वार्ड में 80 लाख से अधिक की लागत से आधा दर्जन कार्य एक साथ प्रारंभ किए जा रहे हैं। विशेषकर बीते 5 वर्षों में वार्डों के काम फंड के अभाव में खूब अटके। 2–2 लाख के कार्यों के लिए जनता को तरसाया गया, लेकिन भाजपा की विष्णुदेव की सरकार आते ही कोरबा शहर के ऊपर से अवरुद्ध विकास कार्यों के काले बादल पूरी तरह से छंट गए।मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आगामी 4 वर्षों में शहर में प्रस्तवित विकास कार्यों का पूरा खाका तैयार है।
इसी तरह सर्वमंगला नगर जोन के प्रेमनगर सामुदायिक भवन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 134.18 करोड़ के कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होने कहा की कांग्रेस ने कुसमुंडा क्षेत्र के वार्डों को पूरी तरह से भूल गई थी। वार्ड क्रमांक 54,56,58,59 और 57 में आज 10 कार्यों का आज भूमिपूजन किया गया है। कुसमुण्डा क्षेत्र के वार्डों के लिए कुल 19 कार्य स्वीकृत करए जा चुके है, वहीँ 4 अन्य कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया में है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेन्द्र देवांगन, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, पार्षद पुराईन बाई, नारायण ठाकुर, तुसली ठाकुर, नीरज शर्मा, कृष्णा यादव, सीताराम राठौर, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, बंकीमोगरा नपा अध्यक्ष शैल राठौर, माधव जायसवाल, पार्षद श्रुति कुलदीप, बॉबी गभेल, नरेंद्र साहू समेत अन्य उपस्थित रहे।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
बालको नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 रुमगढ़ा में शासकीय प्राथमिक शाला रूमगरा में नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य, लागत: 22.71,शिवनगर बिरसामुड़ा मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, लागत: 25 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला शिवनगर (बीच मोहल्ला) में अहाता निर्माण कार्य, लागत: 2.98 लाख, दशहरा मैदान शिवनगर में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य, लागत 5 लाख, न्यू शांतिनगर बस्ती में सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य लागत: 25 लाख,संर्वमंगला नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 58 में सुराकछार बलगी मेन रोड शिवमंदिर और सेन्द्री दफाई दशहरा मैदान से मंच तक डामरीकरण कार्य, लागत 30 लाख,वार्ड क्र. 54 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दुरपा में अहाता निर्माण कार्य, लागत:26.18 लाख,
वार्ड क्र. 56 सुराकछार बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य, लागत
20 लाख, वार्ड क्र. 57 क्षेत्रांतर्गत आनंद नगर में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, लागत
10 लाख, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर के पास संचालित वृद्धाश्रम में सुविधाओ का विस्तार कार्य, लागत 2 लाख , वार्ड क्र. 56 अंतर्गत गरीब सिंह घर से शिव मंदिर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, लागत
7 लाख,वार्ड क्र. 59 विद्यानगर मोहल्ला में आरसीसी नाली निर्माण कार्य, 9 लाख ,वार्ड क्र. 58 क्षेत्रांतर्गत इमलीछापर में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, लागत
10 लाख,वार्ड क्र. 58 मदरसा मोहल्ला में आर.सी.सी. नाली निर्माणकार्य 10 लाख, वार्ड क्र. 56 डंगनिया के रक्सीपारा मोहल्ला में सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख के कार्यों का आज भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.