March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेसियों का मूल मंत्र है..
जो उनके भ्रष्टाचार से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा।

और वही किया कांग्रेसी ठेकेदार ने बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश के साथ!

अरुण साव
उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

हत्या के आरोपी ठेकेदार की पैरवी करने वालों ने नैतिकता को शर्मसार किया है।
जिनके सहयोगी,
जिनके साथी,
जिनके अधिकारी,
जिनके पार्टी पदाधिकारी,
जिनके उप सचिव कद के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हों वो अब भ्रष्टाचारियों के साथ हत्यारों के भी ठेकेदार बन रहे हैं!

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर कोरबा ****/    युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी ने ठेकेदार सुरेश के निर्माण कार्यों पर रिपोर्ट बनाई। रिपोर्ट पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए हमारी सरकार ने जॉच बिठा दी!

अब इस जांच से बौखलाए कांग्रेस पदाधिकारी ठेकेदार की प्रॉपर्टी में युवा पत्रकार की निर्मम हत्या की हुई लाश मिली है।

और इधर माननीय भूतपूर्व मुख्यमंत्री जी हल्केपन की राजनीति में गोते लगाते हुए अपने लाडले कांग्रेसी ठेकेदार को बचाने कूद पड़े हैं और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शराब घोटाले को अंजाम देने वालों पर जांच एजेंसियों की कार्यवाही से बौखलाए हुए हैं।

“भूपेश जी ये सुशासन सरकार की चेतावनी है”
“हर अपराधी को जेल की हवा खानी है”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.