February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ अंचल के राताखार बाईपास मार्ग में हुए सड़क दुर्घटना के दौरान एक युवक की मौत हो गई जिससे आक्रोशित बस्ती के लोगों ने दो ट्रैकों में आग लगा जमकर हंगामा किया। जिससे लगभग 4 घंटे पूरा मार्ग अवरुद्ध रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद बस्ती वालों ने चक्का जाम समाप्त किया।
दिए गए आश्वासन के संबंध में कार्यवाही करते हुए नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर सड़क के दोनों और अतिक्रमण हटाने कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि हुई दुर्घटना के बाद यह कार्यवाही शुरू हुई है एवं सड़क पर अगर कोई ट्रक वाला अपनी गाड़ी खड़ा करता है तो उस पर भी यातायात विभाग द्वारा विधि-सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.