February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* छाया रहा फर्जी जाति का मामला
* फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर महापौर की इस्तीफे की मांग हुई तेज
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ जिले में नगर पालिका निगम की सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्षदों ने महापौर पर कथित कई घोटालों के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। भाजपा पार्षद महापौर के खिलाफ नारे लिखी शर्ट पहन और ढोल-नगाड़ों के साथ सामान्य सभा में पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।
उक्त मामले में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भी कई आरोप लगाते हुए कहा कि साल में केवल एक बार सामान्य सभा आयोजित करना नगर निगम प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है। भाजपा पार्षदों ने महापौर पर निगम कार्यों में घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर की सामान्य समस्याओं सफाई, पानी और सड़क मरम्मत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सामान्य सभा को केवल औपचारिकता करार देते हुए इसे जनता के मुद्दों पर चर्चा का उपयुक्त मंच बनाने की मांग करी। नगर निगम महापौर पर फर्जी जाति घोटाला, डामर घोटाला, स्ट्रीट लाइट घोटाला, स्टेडियम घास घोटाला, साफ-सफाई घोटाला, नल जल योजना घोटाला, सड़क घोटाला, संपतिकर घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला करने सहित अन्य कई घोटाले करने का आरोप लगाया हैं। साथ ही महापौर पर कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया गया हैं।
माना जा रहा हैं की इस विरोध प्रदर्शन ने कोरबा जिले में राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। महापौर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर निगम विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और सामान्य सभा में सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उधर भाजपा नेताओं ने इस प्रदर्शन को जनता की आवाज बताया। उनका कहना है कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम में पारदर्शिता की कमी है और जनता के टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.