February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 07 आरोपियों के साथ बड़ी मात्रा में कबाड़ किया जप्त
* सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल किया दाखिल
* थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 518/2024 धारा 305ए, 331(4), 3(5), बी.एन.एस.
* थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 521/2024 धारा 331(4), 3(5) 305 ए, बी.एन.एस.
* थाना दर्री में अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 305, 331(4), 3(5) बी.एनf.एस.
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर जिले में जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकेाटिक्स एक्ट, अवैध कबाड़, कोयला, डीजल सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना कटघोरा व दर्री थाना की संयुक्त टीम ने कबाड़ चोरों पर बड़ी कार्यवाही की है। दर्री नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के संयुक्त टीम ने ग्राम सुतर्रा, कटघोरा तथा दर्री में मुखबिर की सूचना पर अवैध कबाड़ का व्यापार कर रहे कबाड़ियों के यहां छापामार कार्यवाही की है। जिसमें ग्राम सुतर्रा से ढेलवाडीह मार्ग पर स्थित एक कबाड़ दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ की जप्ती कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत एक ट्रक, 04 क्विंटल लोहे का कबाड़ बरामद किया गया है। जिसे एसईसीएल यार्ड ढेलवाडीह से चोरी किया जाना बताया जा रहा हैं। उक्त प्रकरण में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 518/2024 धारा 305 ए, 331(4), 3(5), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
कटघोरा क्षेत्र के कारखाना एरिया में स्थित एक गोदाम में छापामार कार्यवाही करते हुए लगभग 206 किलो सिल्वर, 250 किलो लोहा जब्त किया गया हैं बताया जा रहा हैं की उसे चोरी कर उन्हें बेचा गया हैं। प्रकरण में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 521/2024 धारा 331(4), 3(5) 305 ए, बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
दर्री क्षेत्र में थाना के पीछे संचालित कबाड़ दुकान में कार्यवाही करते हुए कॉपर केबल वायर जब्त किया गया। जिसे बी.सी.पी.पी.प्लांट दर्री से चोरी कर बेचना बताया गया। प्रकरण में थाना दर्री में अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 305, 331(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
कोरबा जिला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से अवैध कबाड़ में संलिप्त अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया हैं। पुलिस द्वारा सभी पकडे गए 7 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया जा रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.