*केसीसी के वार्षिक खेल उत्सव का यादगार समापन*







त्रिनेत्र टइम्स कोरबा ****/ शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय के 24 वे वार्षिक खेल महोत्सव का समापन सबसे बहुप्रतीक्षित आकर्षक प्रतियोगिता दूल्हा दुल्हन तथा व्यंजन प्रतियोगिता के साथ केसीसी के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी के आतिथ्य में हुआ, खेल महोत्सव के होने वाले प्रथम चरण में सभी प्रकार के आउटडोर गेम्स स्थानीय सीएसईबी मैदान पर हुए, जिनमें मुख्यतः 100 मीटर में दौड़ में पम्मी(बीसीए) से एवं अनीस (डीसीए )से प्रथम रहे, वहीं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा पीजीडीसीए से जयशी एवं मनीष डीसीए से प्रथम रहे,थ्री लेग प्रतियोगिता में मनीष पटेल (बीसीए तृतीय) से एवं कुंदन (बीसीए प्रथम) से प्रथम स्थान पर रहे, (महिला) थ्री लेग प्रतियोगिता में रीना (बी कॉम) एवं स्वस्तिका (बी कॉम) से प्रथम रहीं,उसके पश्चात् टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में तरूण (टीम) ने पहला स्थान प्राप्त किया,(महिला ) टग ऑफ वॉर में हिस्सा लेने वाली टीम दुर्गा प्रथम स्थान पर रहीं,रिले रेस प्रतियोगिता में अनीश टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खेल को रोमांचित बना दिया।वही (महिला) रिले रेस में आंचल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, और लोगों कि तालियों की गड़गडाहट गूंज उठी, तत्पश्चात लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में जयशी कक्षा पीजीडीसीए से प्रथम, शॉर्टपुट प्रतियोगिता (पुरुष) में उपेश कक्षा पीजीडीसीए से प्रथम, शॉर्ट पुट (महिला) में प्रथम स्थान हितिका कक्षा (बीसीए तृतीय )की छात्रा ने प्राप्त किया,डिस्क थ्रो प्रतियोगिता(महिला )में पम्मी कक्षा (बीसीए द्वितीय)से प्रथम रहीं,डिस्क थ्रो (पुरूष) में कुंदन कक्षा (बीसीए प्रथम) से प्रथम स्थान पर रहे, स्पून रेस प्रतियोगिता में (पुरुष) बिजेंद्र (बीसीए तृतीय) से प्रथम रहे,स्पून रेस (महिला) में पहला स्थान इंदु धीरे (पीजीडीसीए) की छात्रा ने प्राप्त किया। स्लो साइकलिंग (पुरुष) में पहला स्थान शुभम कक्षा (डीसीए) के छात्र ने प्राप्त किया। खो _खो प्रतियोगिता में (महिला) शारदा (टीम बी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, खो _खो (पुरुष) में अजय टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।कबड्डी में (पुरुष) टीम में हिस्सा लेने वाले छात्र मनीष एवं टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कबड्डी (महिला)भारती/आंचल टीम बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही खेल महोत्सव के द्वितीय चरण में महाविद्यालय के सभागृह में सभी प्रकार के इंडोर गेम्स जिनमें मुख्यतः इंग्लिश टाइपिंग(महिला )में निकिता (बीसीए तृतीय) से प्रथम रहीं।इंग्लिश टाइपिंग (पुरुष) में परमेश्वर बीसीए द्वितीय से प्रथम रहे, हिंदी टाइपिंग (महिला) में निकिता (बीसीए तृतीय )से प्रथम रहीं,हिंदी टाइपिंग (पुरुष) में परमेश्वर (बीसीए द्वितीय)से प्रथम रहे,तत्पश्चात रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान मालविका ग्रुप ने प्राप्त किया, मेंहदी प्रतियोगिता में पहला स्थान रागिनी टांडे पीजीडीसीए की छात्रा ने प्राप्त किया, शतरंज प्रतियोगिता में रुपेश एवं आस्था (बीसीए प्रथम )से प्रथम रहे, खेल को रोमांचित बनाते हुए महोत्सव के तीसरे चरण में दूल्हा दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में श्रुति कुशवाहा, सुमन लता यादव सहित सभी क्लास के बच्चों ने विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को परिलक्षित करते हुए दूल्हा दुल्हन के वेशभूषा में सुसज्जित हुए ।इस प्रतियोगिता में दूल्हा दुल्हन बने प्रतिभागियों का रैंप वॉक हुआ निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों से प्रश्न उत्तर किए गए छात्र-छात्राओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय चयन करना निर्णायकों को कठिन हो गया सब एक से बढ़कर एक थे,खेल महोत्सव के चतुर्थ चरण में व्यंजन प्रतियोगिता जिसमें केक मेकिंग, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों एवं भारत के विभिन्न व्यंजनों को बनाने में छात्र-छात्राओं द्वारा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन आनंद मेला के आयोजन के साथ हुआ।कार्यक्रम के निर्णायक कोरबा शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना अग्रवाल, मेकअप आर्टिस्ट भूमिका नागवारे, मेकओवर सलोन के संचालक सावंत कुमार रहे, नीतू विनोचा, विदिशा बरनवाल रंगोली एवं थाली के निर्णायक रहे ,व्यंजन निर्णायक के रूप में पारुल कोपटानी एवं भारती (समाज सेविका) योग शिक्षिका उपस्थित रहीं।इस अवसर पर निर्णायकों द्वारा व्यंजन चखकर उनकी रेसिपी के बारे में जानकारी ली, खेल महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ ,जिसमें क्रीड़ा प्रभारी रीना लहरें ,सुखसागर यादव, सहित सुरभि विश्वास साथ ही सभी शिक्षकगणों का योगदान रहा।खेल महोत्सव में बीकॉम,बीबीए, बीसीए,पीजीडीसीए, डीसीए एवं एमएससी (कंप्यूटर विज्ञान)के छात्र-छात्राओं ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।।





