March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  रायपुर। ****/ भारतीय जनता पार्टी अजजा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम बताया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक अभियान प्रस्तावित किया है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने हेतु अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केन्द्रीय ने तृत्व द्वारा एक वर्षीय अभियान प्रस्तावित है। इसका उद्दे श्य जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करना है ताकि वे अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़ सके और बड़ी संख्या में समुदाय तक पहुंच सकें । अभियान पार्टी, सरकारी निकायों और स्वतंत्र संगठनों का एक संयुक्त प्रयास होगा। इस हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. पवन साय जी के निर्देश पर भाजपा अजजा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रदेश टोली का गठन किया गया है।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, को इस अभियान के लिए संयोजक बनाया गया है एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, विधायक नीलकंठ टेकाम को सहसंयोजक बनाया गया है इसके साथ ही किशोर महानंद, श्रीमती गोमती साय, आशा राम नेताम, भूलन सिंह मरावी, सत्यनारायण सिंह, नंदलाल मुड़ामी, सालिक साय, श्रीमती सुनिता राठिया, एम.डी. ठाकुर, श्रीमती सुमित्रा मारकोले, अंकित तिर्की, विदेशी राम धुर्वे को सदस्य बनाया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.