August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/  राज्य शासन की महती योजना मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए की लागत से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाता है। इस वर्ष इस योजना का लाभ नगर निगम के कई वार्डों के निवासियों को मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण हेतु खंभे लगाने के कार्य का आबंटन हो चुका है। कई जगहों पर विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है।
इसी क्रम में कोरबा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के वार्ड 35 में बताए गए स्थान पर ठेकेदारों द्वारा खंभे गिराकर विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। वार्ड 35 के शांति नगर क्षेत्र में वार्ड वासियों के साथ हितानंद अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर एवं नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया। कार्य की शुरुआत होने से लोगों के बीच खुशी की लहर है। वार्डवासियों ने राज्य शासन एवं अपने पार्षद हितानंद अग्रवाल का धन्यवाद किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.