July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू गया है। दिसंबर से जनवरी तक पड़ने वाली ठंड का असर विद्यालयीन छात्रों में भी देखने को मिल रहा हैं। विद्यालय जाने वाले छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी परेशानी को देखते हुए ज्यादातर विद्यालयो में सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो गई है।

देश के कई राज्यों में शीतकालीन छुट्टियों का घोषणा कर दी गयी है। वहीं छत्तीसगढ़ में 23 से 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। 29 तारीख को रविवार है जिस कारण विद्यालय बंद रहेंगे।इसके बाद स्कूल 30 दिसंबर से खुल जाएंगे। साथ ही पहाड़ी राज्य में तो सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। कश्मीर सफेद चादर से ढक चुका है। ऐसे में वहां अच्छी खासी ठंड ने दस्तक दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.