May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रसिद्ध सिटी डेंटल अस्पताल के निदेशक डॉ. सरफराज खान द्वारा 22 दिसंबर को कटघोरा क्षेत्र में एक नई शाखा का उद्घाटन किया जा रहा है। इस शाखा में अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों के माध्यम से लोगों को बेहतरीन दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
इस नई शाखा के उद्घाटन के साथ, कटघोरा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को अब कोरबा आकर इलाज कराने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा उन सभी लोगों के लिए एक बड़ा लाभदायक साबित होगी, जो पहले दूर-दराज से कोरबा आकर दंत चिकित्सा उपचार कराते थे।
डॉ. सरफराज खान ने बताया कि इस नई शाखा में उनकी पूरी टीम की ओर से उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की जाएंगी और नवीनतम तकनीकी उपकरणों के माध्यम से उपचार प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा। उनका उद्देश्य लोगों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह पहल कटघोरा क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई आशा लेकर आई है, जिससे उन्हें अपनी दंत चिकित्सा संबंधी समस्याओं के लिए लंबी दूरी तय करके अब कोरबा नहीं आना पड़ेगा। नई शाखा के शुभारंभ होने से अब समय भी बचेगा और आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.