July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*उपार्जन केंद्रों से कुल 227672.00 क्विंटल धान का हुआ उठाव,*

*जिले में धान उठाव का कार्य तेजी से जारी*

त्रिनेत्र टइम्स  कोरबा **** / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 55 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 810077.20 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक 227672.00 क्विन्टल (कुल 28.10 प्रतिशत) धान का उठाव हो चुका है। वर्तमान में समिति में 58,2405.20 क्विन्टल धान उठाव के लिए शेष है। जिसका आने वाले समय मे तेजी से उठाव पूर्ण कर लिया जाएगा।
मिलर्स भी हड़ताल से वापस आ गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जाम वाली समितियों में प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियां में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.