August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   छत्तीसगढ़ कोरबा की शूटिंग खेल की खिलाड़ी और शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार विजेता श्रुति यादव ने एक बार फिर से इतिहास रचा है, श्रुति यादव 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 13 दिसंबर से चल रही है जिसमें श्रुति यादव ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल महिला इवेंट में भारतीय टीम ट्रायल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
जानकारी के अनुसार श्रुति 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल महिला इवेंट, इंडियन टीम ट्रायल्स के लिए क्वालिफाई करने वाली छत्तीसगढ़ राज्य से पहली महिला है। इस उपलब्धि के साथ अब श्रुति यादव ने उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी और अपने छत्तीसगढ़ राज्य की जगह पक्की कर ली है। श्रुति यादव ने “छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन” का आभार व्यक्त किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.