August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी विद्यालय के छात्रों के लिए दिसंबर का महीना छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। दिसंबर में घोषित शीतकालीन अवकाश में छात्रों को कुल 8 दिनों का आराम मिलने वाला है। यह छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रहेगी, लेकिन इसके साथ 22 और 29 दिसंबर को रविवार पड़ने से कुल मिलाकर छात्रों को 8 दिन की छुट्टियां मिलेंगी।
* शीतकालीन अवकाश की घोषणा
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, 2024-25 शिक्षा सत्र में विभिन्न पर्वों और मौसमी छुट्टियों का प्रावधान किया गया है। दिसंबर की शीतकालीन छुट्टियां खासतौर पर छात्रों के आराम और सर्दी के दौरान उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने के उद्देश्य से दी गई हैं। यह छुट्टियां न केवल विद्यालयो के छात्रों बल्कि बीएड और डीएड महाविद्यालयो के विद्यार्थियों के लिए भी मान्य होंगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.