May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को ‘Z+’ (Z Plus) श्रेणी की सुरक्षा मिली है। उनका जिला कोरबा प्रवास कार्यक्रम 12 दिसंबर को संभावित है। जिसमें पुलिस विभाग की ओर से एडवाइज़री एवं प्रतिबंधित सामग्री की सूची जारी कर लोगों से निवेदन किया गया है की कार्यक्रम में शामिल होना है तो ये सामान अपने साथ ना लाए।
* प्रतिबंधित वस्तुएं
1. निजी सामान- लाईटर, बाईनॉक्युलर, फ्लास्क, छाता, कैमरा/हैंडीकैम, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला
2) हथियार- हथौड़ा, ड्रील, आरी, पेंचकस
3) धारदार वस्तुएं- चाकु/छुरी, ब्लेड/रेजर, कैंची, पिन, आलपिन, नेलकटर
4) बंदूक एवं फायर आर्म्स, एम्युनिशन फायर आर्म्स, खिलौना बंदूकें, नकली बंदूके
5)विस्फोटक पदार्थ- फटाखे, बारूद, अन्य विस्फोटक पदार्थ
6) ज्वलनशील पदार्थ- पेट्रोल/डीजल/केरोसीन, माचिस, लाईटर, लेजर, अल्कोहलिक पदार्थ, एरोसोल/जेल/पेस्ट
7) खाद्य पदार्थ- पानी की बोतल, कोल्ड्रिंक्स बोतल, कैन, सभी बोतलबंद पेय पदार्थ, खाने-पीने की चीजें, टिफिन डिब्बा, थैला

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.