राष्ट्रीय फिन्स तैराकी स्पर्धा में भव्या त्रिवेदी ने जीता स्वर्ण पदक



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ अंचल में संचालित एक निजी विद्यालय ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा भव्या त्रिवेदी ने राष्ट्रीय फिन्स तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
यह प्रतियोगिता हैदराबाद में आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या त्रिवेदी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही है।

