February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/  प्रदेश स्टार में शासकीय कार्यो में कसावट लाने छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय के आदेश अनुसार प्रदेश के 29 जनपदों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भी 50 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।
उसी क्रम में कोरबा जिले के भी दो जनपद पंचायतों के सीईओ का तबादला करते हुए हुए नवीन सीईओ की नियुक्ति की गई है। जिसमें जनपद पंचायत कोरबा मे सीईओ श्रीमती इंदिरा भगत की जगह शासन ने अब कोरबा जनपद पंचायत में श्रीमती कौशांबी गबेल को नियुक्त किया है। वही जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में जयप्रकाश डडसेना की पद स्थापना हुई है। अब बचे करतला जनपद में आगामी आदेश में स्थाई सीईओ की नियुक्ति हो सकती है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.