May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार, एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में 16 अगस्त से 15 नवंबर तक चलाए जा रहे तीन महीने के सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत, 12 नवंबर को एसईसीएल-कोरबा क्षेत्र में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मानिकपुर के उप-क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय अधिकारी, और 100 से अधिक विद्यालयीन छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को सतर्कता और जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाना था, ताकि वे विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान दें और जिम्मेदारी से कार्य करें। सतर्कता जागरूकता अभियान 2024 के अंतर्गत, एसईसीएल कोरबा क्षेत्र द्वारा विभिन्न जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.