July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा निवासी के द्वारा ग्रामीण बैंक कटघोरा से होटल व्यवसाय के लिए 1 लाख रुपए का लोन लिया गया था। जिसकी अदायगी करने उसके द्वारा बैंक को चेक दिया गया था। रकम निकासी के लिए चेक बैंक द्वारा लगाने पर अकाउंट में पर्याप्त रकम नहीं पाए जाने पर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा कानूनी नोटिस देकर 15 दिवस के भीतर रकम जमा करने कहा गया।
परंतु कथित आरोपी द्वारा रकम जमा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाने की वजह से ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मामले को न्यायालय में पेश किया। जिस पर माननीय न्यायाधीश पंकज दीक्षित के द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए पर्याप्त सबूत, साक्ष्य होने पर एक माह के भीतर आरोपी को 2 लाख रुपए जुर्माना पटाने का आदेश दिया। समय अवधि पर जुर्माना न पटाने की स्थिति में दो माह का साधारण कारावास की सजा भी सुनाई है, पूरे मामले में ग्रामीण बैंक की ओर से अधिवक्ता अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने पैरवी की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.