लोकप्रिय सांसद बस्तर माननीय महेश कश्यप जी के सफल प्रयास से दंतेवाड़ा में रुक रही किरंदुल एक्सप्रेस ट्रैन का किरंदुल से पुनःआरंभ हुआ परिचालन*



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **लोकप्रिय बस्तर सांसद माननीय महेश कश्यप जी ने विगत कुछ दिन पूर्व आयोजित रेल डिविजनल कमेटी मीटिंग 2024 विशाखापट्नम की बैठक में किरंदुल से विशाखापट्नम चलने वाली किरंदुल एक्सप्रेस ट्रैन जो भारी बारिश और किरंदुल में आये बाढ़ के कारण दंतेवाड़ा में रुक रही थी उसका पुनः परिचालन किरंदुल तक किये जाने हेतु निर्देशित किया था और आज सांसद बस्तर महेश कश्यप की पहल से दंतेवाड़ा में रुक रही किरंदुल एक्सप्रेस फिर से नियमित रूप से किरंदुल पहुंची तथा नियमित रूप से अब पुनः पूर्व की भांति किरंदुल एक्सप्रेस का परिचलन होगा | दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल,बचेली,दंतेवाड़ा एवं गीदम के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र से निरंतर लोग चिकित्सा,शिक्षा तथा अन्य सेवाओं हेतु विशाखापट्नम जाते है किरंदुल एक्सप्रेस के दंतेवाड़ा में रुकने के कारण उपचार हेतु विशाखापट्नम प्रवास कर रहे किरंदुल एवं बचेली क्षेत्र के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था | इसके साथ ही लोकप्रिय सांसद बस्तर माननीय महेश कश्यप जी ने डीवीजनल कमेटी मीटींग 2024 विशाखापट्नम की बैठक में जगदलपुर रेलवे मैदान का विकास (इंडोर व आउटडोर),जगदलपुर में रेलवे कल्याण मण्डपम का निर्माण,जगदलपुर से चलने वाली ट्रेनों में चादर, तकिया निम्न स्तरीय हैं इस पर ध्यानाकर्षण,रेलवे की व्यावसायिक जमीन का विकास एवं शेष भूमि का बाऊन्ड्रीवॉल जिससे रेलवे की जमीन का अधिग्रहण न हो,रेलवे स्टेशन में आर.ओ. वाटर एवं व्हील चेयर उपलब्ध कराना,विशाखपट्नम से बनारस ट्रेन क्र.18311 जो सप्ताह में 2 दिन चलती है उसे जगदलपुर से सप्ताह में 2 दिन चलाया जाये,ट्रेन क्र.18105 राउरकेला से जयनगर को परिवर्तित कर जगदलपुर से जयनगर
किया जाये,स्वीकृत ओवरब्रीज दंतेवाड़ा,गीदम,केशलूर,लामनी,आड़ावाल,मारेंगा की जानकारी एवं समीक्षा,जगदलपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के प्रबंधन का सुधार,
किरन्दुल एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के समय में संशोधन करने,कोरोना के बाद से कुछ स्टेशनों में स्टॉपेज हटाया गया है उन्हें पुनःप्रारंभ करने,एक स्टेशन एक उत्पाद का केन्द्र खोलने के संबंध में एवं बीजापुर एवं सुकमा में रेलवे टिकट काउंटर खोलने हेतु प्रस्ताव रखा और रेल विभाग के अधिकारियों को जल्द ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित भी किया | कुछ दिन पूर्व लोकप्रिय बस्तर सांसद माननीय महेश कश्यप जी ने रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव से भी मुलाकात कर बस्तर के रेल संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया था | लोकप्रिय बस्तर सांसद माननीय महेश कश्यप जी के प्रयासों से लगातार रेल सुविधाओं का बस्तर क्षेत्र में विस्तार हो रहा है जिसकी जिलेवासी प्रशंशा भी कर रहे है |

