October 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* पंप खराब होने से जल आपूर्ति थी बंद
* पीएचई के अधिकारियों ने किया निरीक्षण,
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत नगर पंचायत छुरीकला के जल प्रशोधन संयंत्र की मरम्मत शुरू हो गई हैं। पंप चालू नहीं होने के कारण पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पीएचई के अधिकारियों ने भी संयंत्र का निरीक्षण किया। अब बिलासपुर से तकनीकी टीम बुलाई गई है।
एसडीएम रोहित सिंह ने भी पानी समस्या की जानकारी ली। उन्होंने पीएचई के अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। कटघोरा के एसडीओ आदित्य प्रताप सिंह के साथ ही कई अधिकारी डाड़पारा स्थित जल प्रशोधन संयंत्र पहुंचे। बताया जा रहा हैं की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कई सामान चोरी हो गया था। उसे फिर से लगाया गया। लेकिन अभी भी पंप नहीं चल रहा है। जिसके कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली की समस्या होने के कारण वाडों में लगाए गए बोर भी नहीं चल पाते हैं। पुरानी टंकी से ही कुछ ही वार्डों में पानी आपूर्ति की जा रही है।

 

More Stories

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.