August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र आवासीय परिसर की जमीन पर अतिक्रमण करने की शिकायत डीएफओ से की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले में जांच कर उचित कार्यवाही करने मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पसान में जमीन माफिया अतिक्रमण करने अवैध निर्माण भी करा रहे हैं। ग्राम पसान में जिस जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है, वह डीएफओ नार्थ वनमंडल अधिकारी बिलासपुर के नाम पर दर्ज है। इस आवासीय परिसर की बाउंड्रीवॉल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही हाल रहा तो आवासीय परिसर की जमीन नहीं बचेगी। बाउंड्रीवॉल के अंदर कब्जा कर दुकान और मकान का निर्माण हो रहा है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.