August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*प्रदेशाध्यक्ष किरण देव व संगठन महामंत्री पवन साय दिल्ली रवाना होंगे*

त्रिनेत्र टइम्स   रायपुर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा 10 सितम्बर को दिल्ली के भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में होगी। इस बैठक में शामिल होने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव व सांसद रूप कुमारी चौधरी दिल्ली जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश में जारी सदस्यता अभियान के अब तक के कुल प्रगति पर चर्चा की जाएगी व इस पर और भी आगामी योजना बनाई जाएगी।

*सदस्यता अभियान का मिल रहा सार्थक प्रतिसाद : सिंहदेव*

भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के सभी संगठन जिलों व बूथ, शक्तिकेन्द्रों में सदस्यता अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में आम जन भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। अब तक प्रदेश में करीब 7 लाख सदस्य जुड़ चुके हैं और लगातार अभियान से जुड़ कर सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि अधिक-से-अधिक संख्या में भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और मजबूती से जुटें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.