ग्राम हरदीबाजार में पिकअप लूट की घटित हुई घटना



* चालक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जानकारी के अनुसार 9 सितंबर शाम को एक युवक के द्वारा जेवरा नवापारा के लिए एक पिकअप को बुक कर चालक को पीटकर बंधक बनाकर पिकअप लूट लेने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की पिकअप मालिक के भतीजे को एक युवक द्वारा बुकिंग कर ले जाया गया था। सीपत थाना के सोंठी जंगल में छः अन्य युवक घेरा लगाए बैठे थे, जिन्होंने चालक को बंधक बनाकर मारपीट की और जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की पिकअप चालक ने जान बचाकर जंगल से निकलकर पास के मोहल्ला कुंदरु पारा समीप एक व्यक्ति से मोबाइल के द्वारा 112 को फोन कर अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने हरदीबाजार थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ मामले की जांच में जुट गई है।
पिकअप मालिक ने बताया कि उनके भतीजे को एक युवक द्वारा बुकिंग कर ले जाया गया था और अब उनका पिकअप लूट लिया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्यवाही करने की मांग करी हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कथित आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिकअप की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कथित आरोपियों की पहचान की जा रही है।

