February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल /* छंठवे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप हरियाणा के रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कोसली विधानसभा पहुंचे l रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने डॉ अरविंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है,डॉ अरविंद शर्मा वर्तमान में इसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद है वहीं कॉंग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाया है,दीपेंद्र हुड्डा को पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा ने पराजित किया था | विशेष ये है की भाजपा बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप जहाँ प्रचार कर रहे है वो यादव बाहुल्य क्षेत्र है और पिछले लोकसभा चुनाव में कोसली विधानसभा से डॉ. अरविंद शर्मा ने 75000 वोटो से लीड लिया था अबकी बार 1 लाख मतों से लीड दिलाने का संकल्प यादव समाज ने लिया है | बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने इसी तारतम्य में हरियाणा के

रामगढ़,नांगल,भगवानपुर,खेड़ी,कारोली,निमोड में आयोजित सभा में पहुंचकर रोहतक लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के पक्ष में मतदान कर विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु अपील की | सभा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने महेश कश्यप का हरियाणा के परंपरा अनुसार साफा पहनाकर स्वागत किया | जिन सभाओ में महेश कश्यप पहुंचे थे उनमे कुछ क्षेत्रों में एस सी समाज का भी दबदबा माना जाता है,एस सी समाज के लोगो के बीच पहुंचकर महेश कश्यप ने कहा की प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में जनजाति मंत्रालय अलग से बनाया क्योकि इसके पूर्व कांग्रेस सरकार ने देश में 60 साल शासन किया और उस शासनकाल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज का कामकाज पशुओ के लिए संचालित वेटनरी विभाग से होता था,कांग्रेस के लोग जनजाति समाज के लोगो को पशु समझते थे इसलिये वेटनरी विभाग के साथ जोड़कर रखे थे | श्री कश्यप ने कहा की अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के लोगो का सम्मान श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एवं नरेंद्र मोदी सरकार ने ही किया है,जनजाति मंत्रालय का गठन भाजपा सरकार ने किया,आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू एवं एस सी समाज से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया,छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया | इस दौरान सुरेश यादव,नगर मंडल अध्यक्ष जगदलपुर व पार्षद सुरेश गुप्ता,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री ओम सोनी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दंतेवाड़ा राहुल असरानी समेत स्थानीय नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.