February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* कथित आरोपियों के खंगाले जा रहे पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल में 19 मई और 20 मई की दरम्यानी रात पुलिस चौकी सीएसइबी जिला कोरबा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह अपने हमराह आरक्षक विनोद तिवारी के साथ रात्रि गश्त पर रवाना हुए थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की टी.पी. नगर आर.बी. पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा विवाद कर उपद्रव मचा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौक़े में पहुंच कर देखा गया, तीन व्यक्ति आपस में लड़-झगड़ कर विवाद कर रहे थे, जिसमें एक कथित आरोपी निवासी संजय नगर स्टेशन रोड कोरबा को पुलिस गाड़ी में बैठाया जा रहा था कि तभी उसके मित्रो पर पुलिस पार्टी के साथ झगड़ा विवाद कर गाली गुप्तार कर मारपीट एवं झूमा झटकी किए जाने का आरोप लगा हैं। जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिसमें कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा कठोर से कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 302/24 धारा 160 ipc, एवं अपराध क्रमांक 303/24 धारा 353,186, 332, 294,506, 34 ipc क़ायम किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से प्राप्त आदेश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी एएसआई भीमसेन यादव के द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से घटना घटित करने के आरोप में 02 कथित आरोपीगण निवासी संजय नगर स्टेशन रोड कोरबा एवं निवासी सीतामढ़ी हटरी थाना कोतवाली कोरबा जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही के द्वारा पुलिस के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया है कि शासकीय कार्य में बाधा डालना या हुज्जतबाज़ी करना क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उक्त कथित आरोपियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.