February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा रहुल /छंटवे चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा बस्तर लोकसभा के प्रत्याशी महेश कश्यप हरियाणा प्रदेश के रोहतक लोकसभा के प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के पक्ष में प्रचार करने हेतु रेवाड़ी जिले के मोतला खुर्द,मोतला कला,मुसेपुर,औलांत,बुड़ौली एवं कोसली कला पहुंचे जहा डोर टू डोर संपर्क किया एवं शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष एवं सेवानिवृत सैनिको एवं वाल्मीकि समाज के महिलाओ के बीच पहुँचकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविन्द शर्मा को भारी मतों से विजय बनाने हेतु अपील की | बड़ी संख्या में पूर्व सैनिको ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई जिसमे सेवानिवृत कर्नल यादव भी उपस्थित हुए साथ ही सभी पूर्व सैनिको ने श्री कश्यप को आश्वस्त किया की वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु संकल्पित है क्योकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सेना के जवानो को असली सम्मान मिला है जिससे आज वे निडरता के साथ देश के दुश्मनो का डटकर मुकाबला कर ईँट का जवाब पत्थर से दे रहे है | भाजपा बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा की अदम्य साहस,वीरता एवं पराक्रम की धरा हरियाणा जिस भूमि से अधिकांश वीर जवान हमारे देश की सीमाओं की सुयक्षा करते है ताकि हमारा देश,हम सभी भारतवासी सुरक्षित रह सके एवं हमारी भौगोलिक स्थिति सुरक्षित रहे जिससे हमारी संस्कृतक विरासत भी सुरक्षित रह सके ऐसे जवानो और इनको जन्म देने वाली माताओ को तथा भगवान श्री कृष्ण द्वारा स्थापित धर्म एवं कर्म की इस भूमि को में साष्टांग प्रणाम करता हु |

 

श्री कश्यप ने कहा की पूर्व की यु पि ए सरकार में पाकिस्तानी आतंकी हमारे सेना के जवानो के सर काट कर ले जाते थे परन्तु नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात जवानो द्वारा मु तोड़ जवाब आतंकियों को दिया जा रहा है,जिसका परिणाम है की सीस फायर का उल्लंघन पाकिस्तान सीमा पर बंद हुआ,धारा 370 एवं 35 ए हटाया गया और कश्मीर में पत्थरबाजी पूर्ण रूप से बंद हुई यह सब संभव इसलिए हुआ क्योकि देश का प्रधानमंत्री जो अपने आप को देश का प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक मानता हो ऐसे 56 इंच के सीने वाले नरेंद्र मोदी है | इस दौरान सुरेश यादव,नगर मंडल अध्यक्ष जगदलपुर एवं पार्षद सुरेश गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री ओम सोनी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी समेत स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.