July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाईम्स  कोरबा: रविवार की छुट्टी का आनंद उठाने विवेकानंद उद्यान यानी अप्पू घर के वेव पूल में बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। खासकर परिवार के लिए निर्धारित पाली में बच्चों से लेकर महिलाएं और युवतियां भी वेव पूल में परिवार समेत मस्ती करने पहुंची थी। गर्मी से राहत पाने के लिए वह वेव पूल लोगों के लिए पसंदीदा जगह बन गया है। पर गर्मी के इस सीजन में यहां पहुंचने वाली भारी भीड़ के अनुरूप व्यवस्था को लेकर भारी लापरवाही भी देखने को मिल रही है। इसी का नतीजा है जो एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जो उद्यान में हंगामा, विवाद और फिर मारपीट की नौबत बन गई।

इस दौरान मारपीट करने वालों ने एक युवती के बाल पड़कर खींचे। बीच बचाव के लिए आई एक महिला को भी कोप का शिकार बनना पड़ा और उसके साथ भी मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद एक कार के पिछले शीशे को भी नुकसान पहुँचाया। घटनाक्रम के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं ली। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आग-बबूला हुई महिलाओं और युवतियों ने जमकर एक-दूसरे के बाल नोचे। जाते जाते एक पक्ष की गाड़ी के शीशे भी दूसरे पक्ष के लोगों ने तोड़ डाले। इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। झगड़ा शांत कराने की बजाय लोग वीडियो बनाने में ज्यादा मश्कूल दिखाई दिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.