February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 27 हाथी वापस धरमजयगढ़ वन मंडल लौट गए हैं। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह में हाथियों ने 30 से अधिक किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इधर कटघोरा वन मंडल में घूम रहे 48 हाथी 3 दल में बंट गए हैं।
कुदमुरा रेंज के ग्राम गीतकुंवारी में घूम रहे 27 हाथी मांड नदी पार कर धरमजयगढ़ वन मंडल में प्रवेश कर गए। हाथी नदी पार कर कभी भी कोरबा वन मंडल में आ जाते हैं। इधर कटघोरा के एतमानगर रेंज में सबसे अधिक 25 हाथियों का झुंड पचरा जंगल में घूम रहा है। रेंजर देवदत्त खांडे ने बताया हाथी अभी शांत है।
झुंड से अलग होकर 6 हाथी पसान रेंज की ओर चले गए हैं। 17 हाथी अभी केंदई रेंज में घूम रहे हैं। यहां दंतैल हाथी अलग घूम रहा है। इससे ग्रामीणों को डर बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी करते हुए ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने मुनादी करा रही है। लालपुर और कापा नवापारा जंगल में सबसे अधिक समय हाथी बिता रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.