July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

 

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  दिनॉक 11 मई 2024 दिन शनिवार को छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन का अधिवेशन दुबई मे आयोजित है इस हेतु संगठन के 70 से अधिक की संख्या में एक प्रतिनिधि मंडल आज दुबई रवाना हो रहे है। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य आबूधाबी में नवनिर्मित मंदिर में भगवान के दर्शन करना एवं दुबई में रह रहे अग्रवाल बंधुओं की स्थिति एवं उनके द्वारा किये जाने वाले व्यवसाय से संबंधित जानकारी लेना ह , उक्ताशय की जानकारी संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी ने दी और बताया कि इस धार्मिक आयोजन से अग्रवाल समाज काफी उत्साहित है।
विदित हो कि छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन एक प्रमुख समाजसेवी संगठन है एवं इस संगठन के द्वारा सामाजिक कार्य करने के साथ साथ इस प्रकार की तीर्थयात्रा का आयोजन भी किया जाता रहता है ताकि समाज के लोग इससे लाभांवित हो सकें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.