July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* यातायात पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Trinetra Times   कोरबा  अंचल के मुख्य मार्ग में टी.पी. नगर शारदा विहार तिराहे के पास अनियंत्रित होकर एक दोपहिया वाहन डिवाइडर में जा टकराया। दोपहिया वाहन के सीमेंट डिवाइडर में टकराने के कारण वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया। उक्त दुर्घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल वाहन चालक को अपने गाड़ी में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
अंचल का व्यस्तम मार्ग कहे जाने वाले टी.पी. नगर क्षेत्र में एक दोपहिया वाहन डिवाइडर से जा टकराया। जिससे चालक बुरी तहर घायल हो गया। घायल की उपचार के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अपने वाहन में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है। यातयात पुलिस की मदद से घायल को फौरन उपचार मिल सका।
यातायात पुलिस की पहल से घायल को तत्काल उपचार मिल सका है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मनोज राठौर, एएसआई, तरुण जायसवाल, हेड कांस्टेबल मेहमान कुर्रे, कांस्टेबल रघुबीर सिंह, रामचंद राजपुर, अजय राजवाड़े तत्काल घटनास्थल पर पहुंच अपने वाहन में बैठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.