February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में रेलवे पुलिस ने छापा मारकर रेलवे टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा हैं की दर्री जैलगांव चौक पर यूनिक ऑनलाईन नामक एक चॉइंस सेंटर संचालित है। उसमे कथित आरोपी अपनी यूजर आईडी से रेल टिकट बनाता था और उसकी बिक्री करता था। इसकी शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने उसके चॉईस सेंटर में छापा मार कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके कब्जे से कुल 9 टिकट बरामद हुए हैं जिनमें से चार नए और पांच पुराने टिकट है। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.