July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में ग्राम हरदी बाजार के भाटापारा स्थित सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज सामुदायिक भवन में अक्षय तृतीया पर्व व भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव पर ब्राह्मण समाज के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना, पाठ एवं आरती की गयी। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति की कामना करी।
इस दौरान समाज के द्वारा भेंट स्वरूप कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। उन्हें भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अजय कुमार, अंजू दुबे के द्वारा पूजा किया गया। महाराज रेखराम पांडे ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया गया। दिनेश गुरुद्वान, रमाकांत गुरुद्वान, विनोद उपाध्याय, मदन गुरुद्वान, किरोड़ीमल शर्मा, दिनेश बाजपेई, अनिल पांडे सहित भारी संख्या में सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.