September 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में एक बिजली ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। बालको के फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की घटना घटित हुई है। इसके बाद कुछ घंटे बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।
जानकारी के अनुसार बालकोनगर मुख्य मार्ग के किनारे परसाभाठा वार्ड में बिजली आपूर्ति के लिए लगे एक ट्रांसफार्मर के नीचे केबल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गर्मी का मौसम होने से आग तेजी से फैलकर ट्रांसफार्मर तक पहुंचने लगी। लोगों को तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी।
* मेन लाइन 4 घंटे ​​​​​​​तक रही प्रभावित
पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए सूचना देने पर बालको के फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। इसके बाद आसपास निवासरत लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन आग लगने की घटना के कारण क्षेत्र में बिजली गुल रही। जहां बालको के मेन लाइन 4 घंटे तक प्रभावित रही वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में देर शाम तक मरम्मत कार्य नहीं होने से बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।
बिजली वितरण विभाग ने ट्रांसफॉर्मर से क्षेत्र में बिजली सप्लाई के लिए खंभे में ही बॉक्स लगा है। बॉक्स में दरवाजे नहीं होने और केबल खुले और पुराने होने से हादसे का खतरा बना रहता है। अक्सर ऐसे केवल से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की घटना होती है। पिछले साल अंचल में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के व्यवसायिक कॉम्पलेक्स में केबल से शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई थी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.