February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चंडीगढ़ और महाराष्ट्र  में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में संभालेंगी प्रचार का जिम्मा

त्रिनेत्र टाईम्स  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की  राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मां मड़वारानी मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया। जिसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए। रायपुर से वे चंडीगढ़ पहुंची जहां सुश्री पांडेय पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार का जिम्मा संभालेंगी।

भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने सरोज पांडेय को कोरबा लोकसभा सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी दी थी। छत्तीसगढ़ में हुए तीसरे चरण के चुनाव के तहत 7 मई को मतदान संपन्न हुआ। कोरबा लोकसभा सीट में चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी आलाकमान ने राष्टÑीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को अन्य राज्यों में होने जा रहे चुनाव में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जिसके तहत सुश्री पांडेय कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान उन्होंने मड़वारानी में मां मड़वारानी मंदिर में पूजा अर्चना की। दर्शन उपरांत वे रायपुर पहुंची जहां से चंड़ीगढ़ के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि सरोज पांडेय को चंडीगढ़ और महाराष्ट्र  में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। इन राज्यों में चुनाव तक सुश्री पांडेय लगातार मौजूद रहते हुए जनसंपर्क व सभाएं लेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को चंडीगढ़ में सभा लेने के साथ प्रचार का क्रम शुरू कर दिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.