July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पेड़-पौधे और वन औषधियां जलकर हो रही नष्ट
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के बालको नगर रेंज के वनपरी क्षेत्र के जंगलों के पहाड़ी इलाके में इन दिनों आग से पेड़-पौधे जल रहे हैं। जंगल मे मौजूद कई प्रजाति के पेड़-पौडे और वन औषधियां जल रही हैं। वहीं वन्य जीव-जंतुओं की जान खतरे में हैं। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार बालको से लेमरू जाने वाले रास्ते में कॉफी पॉइंट ​​​​​​के समीप बड़े इलाके में आग लगी हुई है। सूखे पत्तों में लगी आग अब पूरे जंगल को अपनी चपेट में लेने लगी है। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैल रही हैं। आग के कारण जंगलों को भारी नुकसान हो रहा है। आग लगने से वन विभाग को काफी नुकसान हो चुका है।
* आग पर नहीं पाया गया काबू
कुछ राहगीरों ने बताया कि यहां काफी लंबे समय से आग लगी हुई है और जंगल तक फैल गई है। किसी तरह का आग पर काबू पानी का प्रयास नहीं दिख रहा है। इस आग में छोटे-बड़े काफी पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। संबंधित विभाग को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.