March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 06 नग साउंड बॉक्स, डीजे साउंड सिस्टम, एक पेन ड्राइव की जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स  जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डीजे साउण्ड सिस्टम के संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन पर 27 जनवरी को पेट्रोलिंग के दौरान गेवरा बस्ती भस्माखार मनगांव तरफ रवाना हुए थे कि भरगखार ग्राम मनगांव में एक ग्रामीण अपने घर के बाहर 06 नग साउंड बॉक्स, मय डीजे साउंड सिस्टम (एम्पलीफायर) तथा एक पेन ड्राइव से तेज ध्वनि में बजाते मिला जिसे बिना अनुमति के निर्धारित ध्वनि सीमा से ध्वनि यंत्रो से ध्वनि प्रदुषण करते मिला।
मौके पर अनावेदक राम खिलावन पटेल पिता रामकृष्ण पटेल उम्र 35 साल निवासी भस्माखार मनगांव थाना कुसमुण्डा के कब्जे से कोलाहॉल अधिनियम की धारा 5,15 के तहत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चंद्र नागर, स.उ.नि. रफिक खान, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले की अहम भूमिका रही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.